फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर महिला से 20.41 लाख रुपये ठगे

Thu, 25 Sep 2025 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद के सेक्टर-43 निवासी महिला से फर्जी शेयर ब्रोकर बनकर साइबर ठगों ने 20.41 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप व फर्जी दस्तावेजों से महिला को झांसा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-43 निवासी महिला ने दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर महिला से 20.41 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने नामी शेयर ब्रोकर कंपनी से अधिकृत कंपनी का कर्मचारी बनकर संपर्क किया। आरोपियों ने सेबी से अधिकृत होने का फर्जी पत्र भेजकर भरोसा जीता।
व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर टिप्स देने के बाद एप डाउनलोड कराकर खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-43 इलाके की रहने वाली महिला ने दी है। महिला का कहना है कि जुलाई 2025 में साइबर ठगों ने शेयर ब्रोकर की नामी कंपनी का कर्मचारी बनकर संपर्क किया। इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां पर शेयर बाजार में निवेश की रिसर्च स्ट्रेटजी के बारे में बताया जाता। पहले इस ग्रुप में 159 सदस्य थे और अब इसमें 129 सदस्य हैं। हर दिन ग्रुप में निवेश प्लान, शेयर जिनमें निवेश करना है और अन्य डिटेल शेयर की जाती। अक्सर 50-60 प्रतिशत मुनाफे के दावा शेयर ट्रेड, आईपीओ में निवेश पर किए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार बाद में आरोपियों ने व्हाट्सएप पर शेयर खरीदने-बेचने के पर्सनल मैसेज भेजना शुरू किया। आरोपी निवेश करने को कहने लगे। आरोपियों ने सेबी अधिकृत बताते हुए कुछ पत्र भी शेयर किए। इनसे महिला झांसे में आ गई और आरोपियों की बताई गई एमओ डीएमए एप डाउनलोड कर ली। इसमें ट्रांजेक्शन रेकॉर्ड, डैशबोर्ड व बैलेंस भी दिखता था। महिला की निवेश रकम इसमें दिखने लगी। महिला के अनुसार उनसे 18 अगस्त से लेकर नौ सितंबर 2025 तक 20.41 लाख रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें