फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ से खोरी गांव में तनाव, सतर्क पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव खोरी में नगर निगम द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही है। इसे लेकर लोगों में भारी तनाव है। पुलिस भी तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान पूरी सतर्कता बरत रही है। पुलिस को आशंका है कि तोड़फोड़ कार्रवाई से गुस्साए लोग टायर, बोतल और पत्थर से हमला कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे की किसी भी प्रकार की घटना को समय पर रोका जा सके।
विज्ञापन

अरावली वन क्षेत्र में बसे गांव खोरी में करीब 10 हजार परिवार रहते हैं। सात जून को सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार और नगर निगम को गांव में तोड़फोड़ कर जंगल की जमीन को फिर से जंगल बनाने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही नगर निगम को छह सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार से नगर निगम ने गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। करीब ढाई हजार पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की गांव में तैनाती की गई है। इससे पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
घर में तैनात हैं चार-चार पुलिस कर्मी
गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर 15 दिन से तनाव की स्थिति बनी हुई है। 30 जून को गांव के आंबेडकर पार्क में हुई महापंचायत में पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर लोग पहले ही तनाव में थे। दूसरी तरफ नगर निगम द्वारा तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू करने से लोगों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। ऐसे में तोड़फोड़ के दौरान होने वाले विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। गांव के मुख्य-मुख्य घरों में पुलिस टीम तैनात की गई है। बृहस्पतिवार को कई घरों में पुलिस का पहरा देखने को मिला। जिस घर में तोड़फोड़ शुरू की जाती है। उसे पुलिस द्वारा बल पूर्व खाली करवा दिया गया। गांव में किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए एक-एक गली में पुलिस के 50-50 जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें