फरीदाबाद। कैलिफोर्निया के आर्कबिशप मिट्टी हाई स्कूल के 35 विद्यार्थियों का दल द राइजिंग तमसो मा ज्योतिर्गमय एनजीओ पहुंचा। यहां छात्रों ने वंचित बच्चों के साथ दिन बिताया और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। एनजीओ के संस्थापक तरुण शर्मा ने बताया कि 2007 में स्थापित यह संस्था जरूरतमंद बच्चों को सहयोग और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
एनजीओ के संस्थापक सदस्य और सराय ख्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि यह अनुभव दोनों ही पक्षों के लिए भावनात्मक रूप से खास रहा। बच्चों ने खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामूहिक भोजन के जरिये आपसी जुड़ाव महसूस किया। इसके बाद दल को दिल्ली साइंस म्यूजियम भी ले गए, जहां उन्होंने प्रदर्शनी देखी और खेलों का आनंद लिया।
छात्र अपने शिक्षकों जॉन, रोसैल, न्यरी, रेचल और डायना के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम में एनजीओ के स्वयंसेवकों शुभम, राहदिखा, कृष्णा, नूतन, आरव, दिव्यांश, पार्थ, स्मिता और स्नेहा ने सक्रिय भूमिका निभाई।