फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 44 डिग्री पहुंचा पारा, घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग

Fri, 17 May 2024 11:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दिन में 4 डिग्री चढ़ा पारा, गर्म हवाओं के थपेड़े ने लोगों को किया परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को सूरज की तपिश बढ़ने के साथ-साथ पारा 44 डिग्री पार कर गया। लू के थपेड़ों के चलते शहरवासी हलकान दिखे। लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। दोपहर में अधिकांश सड़कें सुनसान नजर आईं। लोग धूप से बचते नजर आए। इस दौरान शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही। वहीं, अस्पतालों में डायरिया के साथ हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सूरज सुबह से ही आग उगलना शुरू कर देता है और शाम तक लोगों को परेशान करता रहता है। पिछले चार दिन में पारा 4 डिग्री और चढ़ गया है, जिससे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कूलर, पंखे और एसी ने भी काम करना बंद कर दिया है। हालत यह है कि कूलर, पंखों के सामने बैठने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी इसी तरह की स्थिति बनी रही। पिछले चार दिनों में ही तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली है। 13 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था, जो शुक्रवार को बढ़ कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने का सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। दो दिन में यह 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और आने वाले एक सप्ताह तक इसी के आसपास बना रहने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़े डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीज
गर्मी के कारण अस्पतालों में डायरिया और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फिजिशियन विभाग की ओपीडी 250 से बढ़कर 500 पहुंच गई। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। इनमें उल्टी, दस्त, बुखार रोगी ज्यादा शामिल हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में हीट स्ट्रोक के मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
ज्यादा से ज्यादा पानी पियें
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीन मलिक ने गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी है। ऐसे में लू लगने की संभावना बनी रहती है। मरीजों को चाहिए कि वह तरल पदार्थों व ठंडी चीजों का सेवन करें।
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-78 स्थित निजी अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के ज्यादातर मामले हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों में होते हैं। इसका एक बड़ा कारण भीषण गर्मी और अचानक बदलता तापमान है। यानी अगर आप सीधे एसी से तेज धूप में या तेज धूप से एसी में जाते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ये समस्या 50 से 60 वर्ष के उन लोगों में अधिक रहती है जो उच्च रक्तचाप या मधुमेह से पीड़ित हैं।
आने वाले दिनों का संभावित अधिकतम तापमान

तारीख तापमान

18 मई 45

19 मई 46

20 मई 46

21 मई 45

22 मई 46

23 मई 46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें