- ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा, जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद और तुगलकाबाद के बीच बृहस्पतिवार को एक युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे रेलवे ट्रैक पार करते हुए एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। युवक का नाम सूरज है। उसकी उम्र करीब 19 साल है। युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, वर्तमान में फ्रेंड्स कॉलोनी (फरीदाबाद) में परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सूरज घर में छोटा बेटा था, उसकी मौत की खबर के बाद घर में मातम पसरा है।