फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हड़ताल पर गए तहसीलदार व नायब तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरियाणा राजस्व अधिकारी संगठन के आह्वान पर हुई हड़ताल
विज्ञापन

-राजस्व संबंधी कार्यों के लिए धक्के खा रहे क्षेत्र के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। पहले हालका पटवारी हड़ताल पर गए थे,जब उन्होंने हड़ताल खत्म की तो अब हरियाणा राजस्व अधिकारी संगठन के आह्वान पर प्रदेश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी हड़ताल पर चले गए हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते रायपुर रानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला और वजीराबाद के नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। इससे हरियाणा राजस्व अधिकारी संगठन में भारी रोष है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तावडू तहसील कार्यालय पहुंचे रणजीत सिंह, राजेश कुमार मित्तल, ओमप्रकाश धर्मवीर, राज वीरेंद्र, क्रिस पटेल ने बताया कि वह दो दिन से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कोई अधिकारी नहीं बैठने के चलते उनके राजस्व संबंधी कोई भी कार्य नहीं हो रहे। पहले तो तहसीलदार की अनुपस्थिति में एसडीएम के नाम के टोकन काट दिए जाते थे लेकिन अब इस कानून में भी बदलाव कर दिया गया है। अधिकारियों के कार्यालय में नहीं बैठने के चलते ना तो कोई रजिस्ट्री हो पा रही है ना रिहायशी प्रमाण पत्र बन रहे हैं और वैवाहिक पंजीकरण भी नहीं हो रहे। इस संबंध में तावड़ू तहसीलदार रीता ग्रोवर और नायब तहसीलदार दया चंद यादव से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह भी सवालों से पल्ला झाड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि समस्या का त्वरित समाधान कराया जाए ताकि लोगों को राजस्व संबंधी सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें