फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोरों पर चाकू-डंडों से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंगपुर में रास्ता रोककर छह किशोरों पर हमला करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अनंगपुर गांव में जिम जा रहे किशोरों पर चाकू और डंडों से हमला किया गया। आरोप है कि छह किशोरों ने रास्ता रोककर उन पर हमला किया, जिसमें तीन किशोर घायल हो गए। घायलों में दो को नाक, गाल और पीठ पर गहरे घाव आए हैं।
यह वारदात 28 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे हुई। शिकायतकर्ता किशोर अपने दोस्त के साथ सरकारी स्कूल के सामने स्थित जिम जा रहा था। जिम के बाहर पहुंचने पर कुछ किशोरों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने वहां घूमने का कारण पूछा, जिस पर पीड़ितों ने जिम जाने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उन पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में एक किशोर के गाल पर, दूसरे की नाक और पीठ पर चोट लगी। इसी झगड़े में उनका एक अन्य दोस्त भी घायल हुआ। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों घायलों का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। एक किशोर की पीठ पर मांसपेशियों तक गहरा घाव मिला। दूसरे किशोर की नाक और पीठ पर भी गहरे घाव थे। सूरजकुंड थाना ने घायलों की शिकायत पर 29 अक्तूबर को छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें