फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोरी को डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिए 1.34 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जून से चार जुलाई के दौरान हुई ठगी, साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर सस्ते आईफोन की पोस्ट देखकर दसवीं की छात्रा ने खरीदना चाहा तो ठगों से संपर्क हो गया। आरोपियों ने शुरू में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में मुंबई का क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर कार्रवाई का डर दिखा कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर रुपये ट्रांसफर कराए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज कर टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ठगी के मामले को लेकर पुलिस को ये शिकायत एनआईटी एरिया के रहने वाले व्यक्ति ने दी है। इनकी भतीजी दसवीं कक्षा की छात्रा है। किशोरी का कहना है कि जून में उसने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा जिसमें सस्ते आईफोन देने का दावा किया गया था। किशोरी ने संपर्क किया तो एडवांस में 40 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में आरोपियों ने किशोरी को परेशान करना शुरू कर दिया और मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई अधिकारी बनकर केस का डर दिखाकर किशोरी को कई दिनों तक कॉल कर डिजिटल अरेस्ट कर रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों की धमकी से डरकर किशोरी रुपये ट्रांसफर करती रही। 21 जून से चार जुलाई तक ये सिलसिला जारी रहा। डर के चलते किशोरी गुमसुम रहने लगी और बहाने से स्कूल की छुट्टी भी करने लगी। परिवार को शक हुआ और उसे बैठाकर पूछा गया तो किशोरी रोने लगी और पूरी वारदात बताई। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने अब मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें