फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धारदार हथियार से मीट विक्रेता पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। रेलवे लाइन पार करने के दौरान मीट विक्रेता पर धारदार हथियार से वार करने के आरोपी को जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 19 साल का बॉबी दयाल नगर एरिया का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ये वारदात 19 जुलाई को हुई थी। जीआरपी थाना पुलिस को ये शिकायत सूरजकुंड थाना इलाके के दयाल नगर में रहने वाले निवासी सुशील ने दी। ये मीट की दुकान से कुछ काम के लिए 19 जुलाई को वे दुकान के काम से सराय होते हुए दयाल नगर जा रहे थे। रेलवे लाइन पार करने के दौरान बॉबी नामक बदमाश मिला और रास्ता राेक कर दुकान चलाने के लिए रुपयों की मांग करने लगा। आरोपी ने धारदार हथियार से सुशील की गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर दिया। फिर जेब में रखे 10 हजार रुपये लूटकर वो भाग गया। जीआरपी थाना पुलिस ने घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें