फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोर ने घर में खुद को मारी गोली, बाथरूम में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पास में मिला कट्टा, पिता ने किसी पर नहीं जताया शक, आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली गांव में 12वीं में पढ़ने वाले किशोर ने घर में कट्टे से खुद को गोली मार ली। उसका शव घर की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में खून से लथपथ हालत में मिला। शव के पास एक कट्टा भी पड़ा हुआ था। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता गजराज उर्फ गज्जे ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। उनका सबसे छोटा बेटा रौनिक (17 वर्ष) बुधवार शाम घर पर अकेला था। करीब 5:00 बजे उनकी पत्नी और बड़ा बेटा प्लॉट पर चले गए थे। शाम करीब 6:00 बजे जब बड़ा बेटा लक्ष्य घर लौटा तो उसे रौनिक दिखाई नहीं दिया। इसके बाद वह तीसरी मंजिल पर पहुंचा और खिड़की से देखा तो वह बाथरूम में लहूलुहान हालत में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि उनका बेटा कट्टा कहां से लेकर आया था। उन्होंने बेटे की मौत के मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग नहीं की। वहीं पाली चौकी पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कट्टा बरामद कर मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम को भी सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें