सुबह करीब तीन बजे लगी आग, पौने पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भांखरी गांव में बापू आश्रम के पास स्थित जोयल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बृहस्पतिवार सुबह करीब 3:00 बजे आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जल गया। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कंपनी में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में भी हलचल मच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए। करीब चार घंटे 45 मिनट की मशक्कत के बाद सुबह 7:45 बजे आग पर काबू पाया जा सका। फायर ऑफिसर राकेश ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम को मौके पर भेज दिया गया था। आग लगने का कारण अब तक नहीं पता चल सका है।