फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सिकरौना क्षेत्र की बीपीएल कॉलोनी बिजौपुर में शनिवार शाम सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बिजौपुर निवासी अंसार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में अंसार के पिता ईराऊन ने बताया कि उनका बेटा 15 अगस्त को शाम करीब 5:30 बजे बीपीएल कॉलोनी बिजौपुर गया था। वह सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही सफेद रंग की बलेनो कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अंसार के सीने में गंभीर चोट लगी और वह सड़क किनारे गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से अंसार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर सिकरौना चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें