फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के निर्माण में तकनीकी युवाओं की अहम भूमिका : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा जैत सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक के वार्षिक समारोह में बोले हरियाणा के मंत्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में तकनीकी योग्यता से लैस युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। वे तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव नीमका स्थित राजा जैत सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक के वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और हमारी कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सा युवा है। यह युवा वर्ग शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और कौशल के बल पर न केवल देश को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर नेतृत्व करने के लिए भी तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के बिना किसी भी देश की प्रगति की कल्पना संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने राजा जैत सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक की सराहना करते हुए कहा कि यहां से हर वर्ष लगभग 400 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं, जो गर्व की बात है।

वहीं नीमका वासियों द्वारा पॉलिटेक्निक को सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेज बनाए जाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि संस्थान की स्थापना के समय जो भी अनुबंध किए गए थे, उन्हें पूरी गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए। यदि किसी प्रकार की कमी रह गई है तो उसे पूरा करवाया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो वे विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए देशभर में नए आईआईटी और अन्य तकनीकी संस्थान खोले गए हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल संजय शरीफ, मनोज कुमार मीणा, विक्रम प्रताप नागर, प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें