फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रवृत्ति पोर्टल में तकनीकी खामी, चार दिन से भटक रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैंकों के नाम सूची से गायब, अधूरे रह रहे आवेदन 20 अक्तूबर है अंतिम तिथि, तारीख बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। पोर्टल पर कई बैंकों के नाम प्रदर्शित नहीं होने से छात्र-छात्राएं आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं। तकनीकी समस्या से परेशान विद्यार्थी पिछले चार दिनों से समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। विभाग ने मामले की जानकारी शासन को दे दी है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक आने से विद्यार्थियों को समय पर आवेदन पूरा करने की चिंता सता रही है।
बैंक का नाम नहीं आने से अटक रही प्रक्रिया :
इन दिनों विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन करते समय पोर्टल पर बैंक का नाम और संबंधित विवरण दर्ज करना जरूरी है, लेकिन कई बैंकों के नाम सूची में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके चलते विद्यार्थी बैंक संबंधी जानकारी भरने में असमर्थ हैं और उनके आवेदन अधूरे रह जा रहे हैं। कई छात्र-छात्राओं ने इस समस्या को लेकर समाज कल्याण विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अंतिम तिथि नजदीक, विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता :
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ऐसे में तकनीकी खामी दूर नहीं होने पर विद्यार्थियों के आवेदन छूटने की आशंका बढ़ रही है। छात्र-छात्राओं को डर है कि समय रहते आवेदन पूरा नहीं हुआ तो वे छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं। हालांकि, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

शासन को भेजी गई समस्या की जानकारी :
जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑनलाइन आवेदन के दौरान तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल के अनुरक्षण का कार्य चलने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है। फिलहाल विद्यार्थी पोर्टल की तकनीकी खामी दूर होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें