फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एमवीएन, डीपीएस और शिव नादर की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय बास्केटबॉल में निजी स्कूलों का दबदबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बुधवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-14 वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। शिव नादर स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में एमवीएन, डीपीएस और शिव नादर की टीमों ने बाजी मारी। पहले दिन कोर्ट पर कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। लड़कों के वर्ग में एमवीएन-17, एमडीआईएस-89, एमडीआईएस-87 और आयशर स्कूल की टीमों ने अगले दौर में जगह बनाई। वहीं दूसरी ओर लड़कियों के वर्ग में डीपीएस-19, एमवीएन-17, एमडीआईएस-87 और मेजबान शिव नादर स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वसंत कुमार ढिल्लो ने किया। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन ने उन्हें पौधा देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ढिल्लो ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए पौष्टिक आहार को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। कार्यक्रम में उप-अधीक्षक केशव दत्त, सहायक खेल शिक्षा अधिकारी प्रेम शर्मा और योगेश विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें