फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह, एक से तीन सितंबर तक लुधियाना में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पंजाब के लुधियाना में एक से तीन सितंबर तक आयोजित होने वाली 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की 46 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में जिले के तीन युवा खिलाड़ियों को स्थान मिला है। ये खिलाड़ी अब लुधियाना में दम खम दिखाते हुए नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार जिले से हरिओम 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। वहीं ध्रुव भड़ाना लंबी कूद और हनी मलिक एक हजार मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीनों खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए राज्य के एथलीट खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सोनीपत में आयोजित राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें