फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कैमरे के लेंस से उत्पादों को मिला नया नजरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोग्राफी एग्जीबिशन में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कैमरे के जरिये रचनात्मकता और व्यावसायिक कौशल का अनूठा संगम देखने को मिला। संचार एवं मीडिया तकनीक विभाग की ओर से सीवी रमन भवन में आयोजित क्रिएटिव प्रोडक्ट फोटोग्राफी एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने उत्पादों को नए नजरिये से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अजय रंगा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फोटोग्राफी सिर्फ तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि विचारों और दृश्यों को बिना शब्दों के व्यक्त करने का प्रभावी माध्यम है। विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक अनुभव देना रहा। विद्यार्थियों ने प्रकाश, एंगल और कंपोजिशन का प्रयोग करते हुए घड़ियों, परफ्यूम, खाद्य पदार्थों सहित विभिन्न उत्पादों को आकर्षक रूप दिया। इसमें 48 विद्यार्थियों ने करीब 80 तस्वीरें प्रदर्शित कीं। इस अवसर पर चार दशक से फोटोग्राफी के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें