फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उदयपुर में जिले के अध्यापकों ने लिया सांस्कृतिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय विद्यालय के छात्रों का करेंगे मागदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नई दिल्ली के सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा राजस्थान के उदयपुर में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इसमें जिले के अध्यापक और शिक्षा विशेषज्ञों ने सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। अब अध्यापक जिले के छात्रोंं का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस प्रशिक्षण शिविर में देश के 11 राज्यों के 85 शिक्षकों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा से 14 शिक्षकों का चयन हुआ था। इसमें फरीदाबाद से गणित विशेषज्ञ धर्मेंद्र अधाना, राजकीय उच्च विद्यालय सोतई से डॉ. अशोक कुमार, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगांव से सुरुचि और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीपुर से जगदीप मंडियां शामिल रहे। इस दौरान शिक्षकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत, लोककला, पारंपरिक शिल्प, संगीत, नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर अभिक सरकार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें