फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल परिसर में चाकू से 20 से ज्यादा वार कर शिक्षिका की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हमलावर के खिलाफ शिक्षिका ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह अमित (21 वर्ष) ने 20 से अधिक बार चाकू से वारकर तीस साल की शिक्षिका संध्या की निर्मम हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने संध्या के पति की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर अमित सुबह 9:30 बजे स्कूल परिसर में पहुंचा। उसने शिक्षिका पर अचानक चाकू से 20 से अधिक वार कर दिए। गंभीर हालत में संध्या को अलफलाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले संध्या आरोपी के गांव स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। उसी दौरान दोनों की पहचान हुई थी। बाद में संध्या ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। आरोपी लगातार पीछा करता था। परेशान होकर संध्या ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में उसने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में रची साजिश
सोमवार सुबह वह मुंह ढककर स्कूल पहुंचा और चाकू से हमला कर मौके से भाग गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एवीटीएस सिकरौना टीम ने आरोपी अमित को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू और अन्य साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें