फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-85 में जर्जर सड़कें देखकर भड़के मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-85 की जर्जर सड़कों को देखकर राज्यमंत्री राजेश नागर ने जताई नाराजगी । स्रोत: सेक
विज्ञापन
निवासियों की शिकायत पर किया क्षेत्र का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-85 की जर्जर पड़ी सड़कों को लेकर स्थानीय निवासी परेशान हैं। निवासियों की शिकायत पर मंत्री राजेश नागर ने रविवार शाम क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ब्लॉकों की सड़कों का निरीक्षण किया और बदहाल स्थिति देखकर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान डी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र खटाना व अन्य लोगों ने मंत्री को बताया कि सेक्टर की सड़कों की कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बरसात के दौरान पानी भर जाता है। इससे रोजाना दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चे साइकिल चलाते समय अक्सर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो जाते हैं और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने मौके से ही बीपीटीपी संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और जल्द से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान ए-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष राकेश शर्मा, राजू सरदार, प्रफुल्ल शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें