फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टीबी मरीजों को नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीके अस्पताल स्थित टीबी कार्यालय में मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस (एमडीआर) टीबी मरीजों के लिए सामुदायिक सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें बीमारी से बचाव और नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जीव दया फाउंडेशन की ओर से मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं।



डीआर टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत ने मरीजों को बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो हवा के माध्यम से फैलती है। उन्होंने मरीजों से मास्क पहनने, इधर-उधर न थूकने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीजों को निर्धारित समय पर 3, 4, 5, 6, 9, 12, 15 और 18वें महीने में बलगम की जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से लिवर, किडनी और ईसीजी जांच भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने लोगों से निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें