फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में टैक्सी चालक को रिश्तेदार के अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाकर बुलाने और रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बीके चौक पर 10-12 लोगों ने उस पर हमला किया।
मेडिकल जांच में नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डबुआ चौकी क्षेत्र के कल्याणपुरी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टैक्सी चलाता है। तीस जुलाई की रात वह एनआईटी-2 बस स्टैंड पर बैठा था। रात करीब 2:30 बजे अमन उर्फ शिकारी उसके पास आया और बताया कि उसका एक रिश्तेदार बीके अस्पताल में भर्ती है व उसे वहां छोड़ने के लिए चलने को कहा। आरोप है कि बीके अस्पताल जाते समय बीके चौक के पास 10-12 लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार बीके अस्पताल में कराए गए मेडिकल परीक्षण में रोहित के शरीर पर दो चोटें मिलीं। संवाद