फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर एक स्कूल बस के कई किलोमीटर तक गलत दिशा में चलने का वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह बस चलने से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घटना के बाद बस में सवार बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड मार्ग पर इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद