फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच गांवों की 15 ढाणियों में घर-घर पहुंचेगा नल का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइपलाइन बिछाने की योजना तैयार की
60 लाख रुपये खर्च करेगा विभाग
राहुल राज
फरीदाबाद। जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 602 परिवारों को जल्द ही घर बैठे नल से पेयजल की सुविधा मिलेगी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने पांच गांवों की 15 ढाणियों में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने की परियोजना तैयार की है। परियोजना के तहत प्रत्येक घर तक फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (एफएचटीसी) के तहत पानी की सप्लाई की जाएगी। विभाग इस परियोजना पर करीब 60 लाख रुपये खर्च करेगा।
परियोजना के तहत खोरी जमालपुर, पाली, आलमपुर, तिगांव और तिगांव अधाना पट्टी की 15 ढाणियों में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। इनमें खोरी जमालपुर की बिल्ला की ढाणी, पाली की संजय की ढाणी, आलमपुर की सरपंच की ढाणी, तिगांव की ढाणी नंबर-1, 2, 4, 5 और 7 के अलावा तिगांव अधाना पट्टी की ढाणी नंबर-1, 2, 4, 5, 6, 7 और 8 शामिल हैं। इन सभी ढाणियों में 20 से अधिक परिवार निवास करते हैं।
विज्ञापन

602 घरों में मिलेगा पेयजल
योजना के तहत करीब 18.65 किलोमीटर डीआई पाइपलाइन और 3.5 किलोमीटर एचडीपीई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। साथ ही 602 घरों तक अलग-अलग नल कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए जीआई पाइप, वाल्व, फेरूल, ब्रास बिब कॉक और अन्य आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे। पाइपलाइन डालने के लिए करीब 19 किलोमीटर तक खुदाई होगी, जबकि निर्माण के बाद सड़क और इंटरलॉकिंग टाइलों को पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से घर-घर पेयजल कनेक्शन की मांग की जा रही थी। कई ढाणियों में आज भी महिलाएं और बच्चे पानी भरने के लिए दूर तक जाने को मजबूर हैं।
निजी टैंकरों या बोरवेल का सहारा लेना पड़ता है
गर्मियों में पानी की किल्लत होने पर लोगों को निजी टैंकरों या बोरवेल का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में यह परियोजना ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को नियमित और स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इससे पानी लाने में लगने वाला समय बचेगा, जलजनित बीमारियों का खतरा कम होगा और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। यह परियोजना जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को भी मजबूती देगी।
विज्ञापन


वर्जन
विभाग ने पांच गांवों के 15 ढाणियों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए परियोजना तैयार की है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।- राहुल बेरवाल, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें