अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ के पदाधिकारी तनीषा बंसल को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। अग्रवाल समिति की ओर से 12वीं कक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली तनीषा बंसल के लिए उनके घर पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया। तनीषा अग्रवाल पब्लिक स्कूल की छात्रा रही है।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला ने बताया कि शहर की बेटी तनीषा ने 12वीं कक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर देश में न केवल फरीदाबाद का गौरव बढ़ाया है बल्कि अग्रवाल पब्लिक स्कूल का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
इसलिए समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनके निवास पर जाकर तनीषा बंसल को सम्मान दिया। कार्यक्रम के दौरान तनीषा को महाराजा अग्रसेन का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान जितेंद्र सिंगला, डॉ. विजेंद्र पाल सिंगला, समिति के सचिव सूरज सिंगला, राजू मित्तल, पंकज सिंगला, ललित गोयल व दीपक मित्तल ने तनीषा के पिता राजेश बंसल और उनके परिजनों को बधाई दी।