फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण में गंभीरता बरतें : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण की ली समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मिशन इंद्रधनुष के तहत पांच साल, और 9 से 14 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगाए जाने वाले टीकाकरण अभियान की मंगलवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक ली। योजना के तहत करीब आठ हजार बच्चों व महिलाओं को टीका लगाया जाना है। अब सितंबर में दोबारा से टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

विक्रम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले में 0 से 5 साल के हर बच्चे का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को भी यह टीका लगाया जाएगा। जिले में करीब 4000 बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा और एक हजार गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 9 से 14 साल तक के 2700 बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलाया गया था। अब 11 से 16 सितंबर और 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। समीक्षा बैठक में जिला सिविल सर्जन अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में सबसे खास बात यह रहेगी कि टीका लगवाने के बाद सरकार के यूविन पोर्टल पर सारा डाटा अपलोड किया जाएगा। जिसके बाद यह जानकारी कहीं भी किसी वक्त भी मिल सकेगी। बैठक में एडीसी आनंद शर्मा, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय गुप्ता व अन्य प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें