फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कोच की मनमानी के कारण ताइक्वांडो के नहीं हुए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला कोच के सेंटर पर खेल नर्सरी चलाने के लिए खिलाड़ियों की ट्रायल प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन ताइक्वांडो के ट्रायल नहीं हुए। ताइक्वांडो महिला कोच सेक्टर-55 में अपने घर के पास ट्रायल लेना चाहती थीं, जबकि नियमानुसार खेल परिसर में ट्रायल होने थे। ताइक्वांडो खेल नर्सरी के लड़के व लड़कियों के ट्रायल 30 मार्च की शाम पांच बजे सेक्टर-12 खेल परिसर में तय किए गए थे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि ताइक्वांडो कोच पूजा,ट्रायल सेक्टर-55 के सरकारी स्कूल में अपने घर के पास लेना चाहती थीं, लेकिन खेल विभाग, खेल परिसर में ट्रायल लेना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष अड़े रहे, जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा। जब ट्रायल की बात चल रही थी तो कोच एक सप्ताह की मेडिकल लीव लेकर चली गईं। अधिकारियों नें इस बारे में खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
विज्ञापन




वर्जन-
मैंने अपनी मजबूरी खेल विभाग के सामने रखी, लेकिन खेल विभाग द्वारा खेल परिसर में ट्रायल लेने के लिए कहा गया था। इस बीच मैं मेडिकल लीव पर चली गई, क्योंकि मेरा बच्चा छोटा है। बच्चे के कारण छुट्टी बढ़ भी सकती है। लेकिन ताइक्वांडो की नई तिथि तय की जाएगी और खेल परिसर में ट्रायल लिए जाएंगे। पूजा, ताइक्वांडो कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें