फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तैराकी में खिलाड़ियों ने 11 स्वर्ण सहित जीते 14 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-महिलाओं ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में हासिल किए 8 पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंबाला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें से 11 स्वर्ण पदक शामिल रहे। वहीं 14 में से 11 पदक जिले की महिला खिलाड़ियों के नाम रहे। महिला खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में 7 स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वहीं तीन स्वर्ण पदक रिले रेस में उनके नाम रहे।

पुरुष वर्ग में देवांश ने रजत और कृष ने कांस्य पदक जीता। एक स्वर्ण पदक मिक्स रिले इवेंट में शहर के खिलाड़ियों ने जीता। ओपन आयु वर्ग में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में जिले की कई खिलाड़ियों ने एक से अधिक पदक भी अपने नाम किए। इनमें पूर्णिमा ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में एक और टीम इवेंट में तीन पदक सहित कुल 4 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं चैतन्या, नियति और हर्षिता ने 3-3 स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन


विरुश्का ने टीम इवेंट में दो स्वर्ण और व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में एक रजत पदक जीता। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ियों में चैतन्या, नियति, पूर्णिमा, हर्षिता, प्राची, क्रिशा और दिव्या रहीं। वहीं विरुश्का ने एक रजत जीता। महिलाओं की 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले इवेंट में चैतन्या, पूर्णिमा, नियति और हर्षिता ने मिलकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


200 मीटर रिले में विरुश्का, क्रिशा, प्राची और चैतन्या ने मिलकर बाजी मारी। मिक्स्ड 50 मीटर रिले में देवांश, कृष, नियति और पूर्णिमा ने जीत हासिल की। महिलाओं के 100 मीटर मिड रिले इवेंट में पूर्णिमा, नियति, विरुश्का और हर्षिता ने मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें