रेडियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं विनायक
309 रैंक हासिल करने वाले विनायक भाटिया रेडियोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। विनायक का कहना है कि उसे भौतिक विज्ञान विषय के बारे में पढ़ना बेहद पसंद है। यह वजह है कि वह पारिवारिक परिवेश से हटके रेडियोलॉजिस्ट बनना चाहता है।
स्वास्तिक ने बताया कामयाबी का राज
ऑल इंडिया 4 रैंक हासिल करने वाले स्वास्तिक ने बताया कि कामयाबी के लिए परीक्षा पैटर्न का पता होना बेहद जरूरी है। परीक्षा पैटर्न के अनुसार ही पढ़ाई की रणनीति बनानी चाहिए। स्वास्तिक का कहना है कि नीट के लिए भौतिक विज्ञान को काफी गहनता से समझने की जरूरत है। हर दिन करीब 6 घंटे स्वास्तिक ने भौतिक विज्ञान की पढ़ाई की है। बाकी के 8 घंटे अन्य विषयों की पढ़ाई की। स्वास्तिक ने बताया कि हर दिन स्कूल के बाद कोचिंग और फिर घर आकर स्कूल का होमवर्क किया, इसके बाद रिवीजन कर अपने सभी डाउट्स को समय दिया।
12वीं में भी हासिल किए 90 फीसदी से ज्यादा अंक
स्वास्तिक ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के परीक्षा परिणाम में 94 फीसदी और विनायक ने 93 फीसदी अंक हासिल किए थे। जुड़वां भाइयों की मां डॉ. अनुराधा भाटिया ने बताया कि दोनों भाइयों के जन्म में मात्र 10 मिनट का अंतर है। दोनों ने 29 मई को अपना 18वां जन्मदिन मनाया था।