फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: एसी नगर में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Fri, 21 Aug 2026 10:59 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद के एसी नगर में 14 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय बच्चे के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। परिजनों ने एसी नगर निवासी एक युवक पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसी नगर निवासी सोनू अपनी पत्नी ममता और दो बेटों के साथ रहता है। सोनू वाहन चालक है, जबकि उसकी पत्नी घरेलू सहायक के तौर पर काम करती है। घटना के समय दोनों काम पर गए हुए थे और घर पर उनके दोनों बेटे मौजूद थे। शाम को वापस लौटने पर उन्हें छोटे बेटे तरुण की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने एक युवक पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। प्रभारी मनजीत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें