फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजनीतिक दलों से बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द करने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर अभियान को लेकर मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को निर्वाचन रोल ऑब्जर्वर एवं फरीदाबाद मंडलायुक्त संजय जून ने अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए अभियान के तहत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं, एएसडीडी का डेटा भी संबंधित निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ) के माध्यम से बूथ लेवल एजेंट-1 (बीएलए-1) को उपलब्ध कराया जा चुका है। डाटा में बूथ लेवल अधिकारियों के रिमार्क्स भी अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी समस्याएं और सुझाव मंडलायुक्त के सामने रखे। संजय जून ने अधिकारियों को इनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बीएलए-2 की नियुक्ति से एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरण में किसी तरह की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार कराया जा सकता है। त्रुटियों के सुधार के लिए आधार कार्ड को भी सहायक दस्तावेज के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें