फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक में पत्नी की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। चरित्र पर संदेह होने के कारण बुधवार शाम एक व्यक्ति ने बड़खल मोड़ के पास अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।
विज्ञापन

बड़खल चौक स्थित होटल सासाराम के संचालक नरेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने होटल के सामने खड़ा था। उसने देखा कि एक व्यक्ति महिला के साथ झगड़ा कर रहा है। वह कुछ समझ पाता तब तक उस व्यक्ति ने चाकू से महिला पर कई वार कर दिए और फरार हो गया। उसने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सहायता से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अपना नाम अनमोल (27) बताया और कहा कि उसके पति शशि ने उस पर चाकुओं से वार किए हैं। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने महिला के पति शशि को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में पता चला है कि अनमोल मूलरूप से कोटा, राजस्थान की रहने वाली थी। करीब पांच साल पहले उसकी शादी शशि से हुई थी। दोनों फिलहाल सराय ख्वाजा में रह रहे थे। शशि को नशे की लत है। अनमोल और शशि की चार साल की एक बेटी है। वह अपनी नानी के पास ही रहती है। शशि को अनमोल के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा रहता था। बुधवार शाम शशि ने फोन करके अनमोल को बड़खल मोड़ पर बुलाया। अनमोल ऑटो से बड़खल मोड़ पहुंची। यहां हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शशि उसका इंतजार कर रहा था। दोनों की कुछ देर तक कहासुनी होती रही। इसी दौरान शशि ने जेब से चाकू निकालकर अनमोल की गर्दन व पेट में छह बार वार किया। शशि के पास रसोई में काम आने वाला चाकू था। अनमोल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। शशि उसे मौके पर ही तड़पता छोड़कर भाग गया। जाते समय वह हड़बड़ाहट में चाकू को भी मौके पर फेंक गया। पुलिस ने होटल संचालक नरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें