फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा के नाक काटने के मामले में एक पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। इस्माईलपुर गांव की पंचशील कॉलोनी में निशा नाम की एक युवती की नाक उसकी बड़ी बहन रुखसाना द्वारा काट दिए जाने के मामले को नवीन नगर चौकी पुलिस आठ दिन तक दबाए रही। घायल युवती निशा का आरोप है कि रुखसाना ने पुलिस के साथ साठगांठ कर समझौते का भी दबाव बनाया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें पीड़िता निशा आरोपी रुखसाना की एक पुलिसकर्मी द्वारा मदद करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि बीते 26 जुलाई को पंचशील कॉलोनी में रहने वाली रुखसाना नाम की एक युवती ने अपनी छोटी बहन निशा की नाक दांतों से काटकर अलग कर दी थी। इस घटना की शिकायत देने पहुंची निशा की तहरीर को नवीन नगर पुलिस चौकी के कर्मियों ने दबाए रखा। इधर उसका उपचार सफदरजंग में शुरू हुआ, जहां उसकी नाक का कटा हुआ हिस्सा नहीं जुड़ पाया। इसके बाद निशा ने सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगानी शुरू की। मीडिया में ये बात एक सप्ताह बाद सामने आने पर पुलिसकर्मियों ने रुखसाना के खिलाफ मामूली मारपीट में मामला दर्ज कर लिया।
हालांकि निशा ने आरोप लगाया है रुखसाना की नवीन नगर चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी से गहरी दोस्ती है। उसके कहने पर ही रुखसाना ने उसके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि पहले युवती ने शिकायत दी, फिर समझौता कर लिया। सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें