फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुरेंद्र फौजी का गैंगस्टर राकेश बंजारा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने हैदरपुर गांव के पास से किया गिरफ्तार, गुरुग्राम से ससुराल आया था आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने सुरेन्दर फौजी गैंग के गैंगस्टर राकेश बंजारा को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम के रहने वाले राकेश बंजारा पर हत्या, हत्या का प्रयास सहित 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 3 अप्रैल को स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि गैंगस्टर राकेश बंजारा अपने रिश्तेदारों से मिलने दिल्ली के हैदरपुर गांव आने वाला है। निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने हैदरपुर के पास निगरानी बढ़ा दी। करीब 3:15 बजे पुलिस ने एक इनपुट पर एक स्विफ्ट कार रुकवाई तो उसमें बैठे गांव सरहोल गुरुग्राम हरियाणा निवासी राकेश बंजारा को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुरुग्राम हरियाणा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय गैंगस्टर है। उसने हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट के उल्लंघन सहित 25 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात कबूल की। उसने तीन साल पहले हापूड़ यूपी निवासी इकबाल से हथियार खरीदा था। पता चला कि वह हैदरपुर गांव में अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें