फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिगांव अनाज मंडी में रविवार को नहीं खरीदा गया गेहूं

विज्ञापन
मोहना अनाज मंडी में नही हो रही गेंहू की खरीद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

तिगांव। तिगांव अनाज मंडी में रविवार को गेहूं की खरीद नहीं की गई। ऐसे में मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अनाज की खरीद न होने पर किसानों का कहना है कि खरीद बंद करने से पहले किसी भी प्रकार की कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। फिलहाल जो फसलें रविवार के दिन मंडी में बिकने के लिए पहुंची थीं, उन्हें ट्रॉली में ही बरसात से बचाव के लिए तिरपाल से ढककर एक तरफ खड़ा करा दिया गया है। अनाज मंडी तिगांव के उपप्रधान श्रीपाल शर्मा का कहना है कि किसानों की फसल जो रविवार को नहीं खरीदी गई, उसे सोमवार को खरीद लिया जाएगा। खरीद रोकने का उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया में सहूलियत देना है। रविवार को खरीद रोककर बीते दिनों आए गेहूं की नमी को सामान्य स्तर पर लाकर उसे गोदाम में भेजकर मंडी में व्यवस्था बनाई गई है। किसानों से अपील है कि बरसात के समय में फसल न कटवाएं। मौसम साफ देखकर ही फसल कटवाकर नमी कम करके ही मंडी में लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें