फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 दिन का होगा सूरजकुंड मेला, फिर बदली आयोजन की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुुंड में लगने वाला 35वां अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला अब 16 दिन का होगा। पहले इसे 15 दिन तक आयोजित करने की घोषणा की गई थी। 19 मार्च को इसका उद्घाटन किया जाना था, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली के कारण मेले के उद्घाटन की तारीख को एक दिन आगे कर दिया गया है। लिहाजा मेला अब 16 दिन का होगा।
विज्ञापन

दरअसल, 18 मार्च को होली है। ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी। लिहाजा होली के अगले दिन मेले के उद्घाटन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में पुलिस को परेशानी होती। साथ ही अधिकारियों को भी आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता। लिहाजा अधिकारियों का कहना है कि इन समस्याओं के साथ अन्य कारणों से मेले के आयोजन की तारीख 19 के बजाय 20 मार्च करने का निर्णय लिया गया है। अब मेला 20 मार्च से चार अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए हस्तशल्पि कलाकारों से स्टॉल बुक कराने के आवेदन मांगे गए हैं।
सूरजकुंड मेले के नोडल अधिकारी राजेश जून ने बताया कि मेले की तैयारी जोरों से चल रही है। 20 मार्च से चार अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस मेले को इस बार खास बनाया जाएगा। इसके तहत मेला परिसर की साफ सफाई की जा रही है। सारी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें