फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेला : बॉलीवुड की दीवानी हैं ताजिक बालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की दीवानी हैं ताजिकिस्तान की युवतियां
विज्ञापन

फरीदाबाद। मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान की बालाएं हिंदी फिल्मों और गानों की दीवानी हैं। बॉलीवुड की फिल्म देखने और समझने के लिए युवतियां ताजिकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में हिंदी के साथ साथ कथक व भरतनाट्यम भी सीख रही हैं। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में बुधवार को चौपाल पर प्रस्तुति देने से पहले ताजिकिस्तान से आई कलाकार नूशो फारी ने मंच से हिंदी में दर्शकों का अभिवादन किया तो सभी दंग रह गए।
नूशो फारी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि ताजिकिस्तान से आए कलाकारों के 10 सदस्यीय दल में तीन से चार युवतियां हिंदी बोल सकती हैं। उन्होंने बताया कि ताजिकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों को लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्हें भी बॉलीवुड फिल्में और उसके गाने बहुत पसंद हैं, मगर हिंदी नहीं आने के कारण वह उसे समझ नहीं पाती थी। इस पर उन्होंने ताजिकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास में हिंदी सीखना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय, सलमान और शाहरुख पसंदीदा अभिनेता
अक्षय कुमार, सलमान शान और शाहरुख खान उनके पसंदीदा एक्टर हैं। नूशो फारी ने बताया कि हिंदी सीखते हुए तीन साल हो गए। अब तो अपनी अम्मी को भी थोड़ी बहुत हिंदी सिखा दी है और दोनों घर में हिंदी में बातचीत करते हैं। नूशो ने बताया कि हिंदी सीखते हुए उन्हें एहसास हुआ कि हिंदुस्तान की कला काफी समृद्ध है। नूशो के साथ हुई आई माशा भी यहां दर्शकों से हिंदी में बात कर उन्हें चौंका देती हैं। माशा भी हिंदी फिल्मों की दीवानी हैं। वह भी पिछले एक साल से हिंदी सीख रहीं हैं। माशा ने बताया कि हिंदी के साथ ही वह दूतावास में कथक भी सीख रही है। डांस करना उसे बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें