संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आर्य नगर आदर्श कॉलोनी में स्थित कंपनी के अंदर काम करने वाले युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर निवासी 29 साल की युवती ने बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करती है। उस कंपनी में सुपरवाइजर कमलेश भी काम करता है। युवती का आरोप है कि 10 सितंबर को आरोपी कमलेश ने कंपनी के अंदर शाम को घटना को अंजाम दिया। थाना महिला बल्लभगढ़ पुलिस ने युवती की शिकायत आरोपी कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।