फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अपमानजनक टिप्पणी के बाद अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह का यमुनानगर तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग के बाद अधीक्षण अभियंता ने हाथ जोड़कर मांगी थी माफी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रवासी समाज के मौजूदा पार्षद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह पर कार्रवाई हो गई है। प्रदेश सरकार ने छुट्टी वाले दिन उनका तबादला फरीदाबाद से यमुनानगर कर दिया है। मामले में कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद अधीक्षण अभियंता ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी। हालांकि, उन्होंने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ समय पहले अधीक्षण अभियंता का एक ऑडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि ऑडियो में वह एक पूर्व पार्षद से बातचीत के दौरान प्रवासी समाज से जुड़े मौजूदा पार्षद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद प्रवासी समाज में नाराजगी फैल गई थी। समाज की ओर से अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें