फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी सुपर स्पेशलिएटी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी सुपर स्पेशलिएटी सुविधाएं
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जल्द ही मरीजों को सुपर स्पेशलिएटी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 24 जून से वरिष्ठ डॉक्टरों के साक्षात्कार शुरू किए जाएंगे। इसके बाद मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम ही पड़ेगी।
जिले में करीब साढ़े सात लाख आईपी (कार्ड धारक) हैं, जो अपने मरीजों का इलाज कराने ईएसआईसी अस्पताल आते हैं। 510 बेड के अस्पताल में मरीजों को प्राथमिक सुविधाएं तो मिल रही हैं, मगर सुपर स्पेशलिएटी सुविधाएं, जिसमें नेफ्रोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, ह्दय रोग विभाग, कैंसर, श्वास रोग, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, पेडियाट्रिक्स सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, इंडो क्रोनोलॉजी के वरिष्ठ डॉक्टरों का भारी अभाव बना हुआ है। करीब 30 डॉक्टर भर्ती किए जाने हैं। अस्पताल में सुपर स्पेशलिएटी के डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों को निजी अस्पताल और ईएसआई के बीच कागजी कार्रवाई के लिए लंबी भागदौड़ करनी पड़ती है। वरिष्ठ डॉक्टरों की भर्ती होने के बाद मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिएटी सुविधाओं के डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए साक्षात्कार रखे गए हैं। यह साक्षात्कार 24 से 28 जून तक चलेंगे। इसके लिए जल्द कमेटी गठित की जाएगी।
-डीके मिश्रा, आयुक्त क्षेत्रीय कार्यालय, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें