बच्ची की आत्मा की शांति व न्याय के लिए कैंडल मार्च निकालते लोग।
- फोटो : Faridabad
बच्ची की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च
फरीदाबाद। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल कस्बे में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद निर्ममतापूर्वक हत्या करने के मामले को लेकर पूरे देश में भारी रोष व्याप्त है। मासूम की आत्मा की शांति व न्याय के लिए फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।
वार्ड पार्षद विनोद भाटी के नेतृत्व में आयोजित इस कैंडल मार्च में मासूम की आत्मा की शांति के साथ ही उसे जल्द से जल्द न्याय मिलने के लिए लोगों ने प्रार्थना की। पार्षद विनोद भाटी ने कहा कि देश में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म व हत्याओं के मामले रुक नहीं रहे हैं। हाल ही में अलीगढ़ में ढाई साल की बेटी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। देश में चारों तरफ इस घटना का जोरदार विरोध हो रहा है। वह मांग करते हैं कि ऐसे आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। इस अवसर पर युवाओं ने अपने हाथों में मोमबत्तियों के साथ-साथ विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टियां ली हुई थी। युवाओं ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।