फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छह दिन बाद स्कूलों में शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, नहीं मिला टैबलेट

Tue, 23 May 2023 10:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। छुट्टी शुरू होने में अब मात्र छह दिन बचे हुए हैं, लेकिन अभी तक राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट नहीं मिले हैं। एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ था और अब गर्मियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं। बीते डेढ़ महीने से दसवीं के छात्र बिना टैब के पढ़ाई कर रहे हैं। अवसर पाेर्टल पर सिम के लिए अब डिमांड डाली गई है। अभी तक विद्यार्थी टैबलेट का इस्तेमाल करना भी नहीं सीख सके हैं। छुट्टियां शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में सभी राजकीय स्कूल के 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट बांटने, सिम एक्टिवेशन और टैब चलाने के लिए प्रशिक्षण देने का काम कैसे हाे पाएगा। विभाग ने 26 मई तक स्कूलों से टैबलेट के लिए लिस्ट मांगी है। इसके बाद उन्हें बांटने और ट्रेनिंग के निर्देश दिए हैं, ताकि छुट्टियों में छात्र टैब का सही से इस्तेमाल कर सकें। जिले में 10वीं में करीब 20 हजार छात्रों के दाखिले हाे चुके हैं।
लिंक मॉड्यूल न हाेने से सिम नहीं हाे पाए एक्टिवेट



सूत्रों की मानें तो टैबलेट के लिए विभाग के अवसर पाेर्टल पर लिंक माॅड्यूल नहीं हाेने से दसवीं में दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों के सिम एक्टिवेट ही नहीं हाे सके। इससे उन्हें अभी तक टैब नहीं मिल सके हैं। पिछले वर्ष राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों काे टैब दिए गए थे, जाे विद्यार्थी 12वीं उत्तीर्ण कर गए, उनके टैब लेकर दसवीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों काे दिए जाने थे। इसमें जाे सिम थे, वह नए छात्रों के पहचान पत्र के साथ एक्टिवेट किए जाने थे, इसे अंतिम रूप देने में करीब डेढ़ महीने का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारहवीं के स्टूडेंट्स काे दी जा रही ट्रेनिंग
जिले के मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित कर दिया गया है। अब स्कूल के शिक्षक और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। टैब मिलने के बाद दसवीं के विद्यार्थियों की ट्रेनिंग हाेगी।
वर्जन
टैबलेट के लिए स्कूलों से डिमांड की गई है। टैबलेट में लगे सिम को जल्द एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
धर्मेंद्र अधाना, ई-अधिगम योजना के जिला प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें