फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जून में आईटीआई की 1500 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होगी शुरू

Tue, 23 May 2023 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जून के द्वितीय सप्ताह में आईटीआई के 1500 सीटों पर दाखिले को लेकर चहलकदमी शुरू हो सकती है। आईटीआई में दाखिले के लिए पहली बार परिवार पहचान पत्र सहित कई अन्य दस्तावेज की मांग की गई है। वहीं, आईटीआई संस्थानों में पाठ्यक्रम और दाखिले से संबंधित पूछताछ के लिए विद्यार्थी पहुंचने भी लगे हैं। जिले के एनआईटी पांच, ओल्ड फरीदाबाद, मोहना, तिगांव, सिकरोना, पाली स्थित आईटीआई संस्थान में करीब 1500 से अधिक सीटें हैं। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई में विभिन्न संकाय में 856 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा महिला आईटीआई में 248 और अन्य संस्थानाें में दाखिले की प्रकिया शुरू हो जाएगी। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह का कहना है कि दाखिला प्रकिया शुरू होने से पहले अपने दस्तावेज दुरुस्त करा लें। कई बार परिवार पहचान पत्र में विद्यार्थी का नाम, माता का नाम और जन्मतिथि गलत हो जाती है। दाखिला फार्म भरने से पहले उसे ठीक करा लें, जिससे दाखिले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
विज्ञापन

इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आरक्षण, जाति प्रमाण पत्र, परिवार की वार्षिक आमदनी, ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार करा लें। जिससे की दाखिले के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। ओल्ड फरीदाबाद आईटीआई की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी ने बताया कि लड़कियों को दाखिले में विशेष सुविधाएं मिलती हैं। लड़कियों के लिए कई व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें