फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक जून से स्कूलों में होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए 1 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, सभी स्कूल 1 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। स्कूलों को 1 जुलाई मंगलवार से दोबारा खोला जाएगा।



निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूल खुलने से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करें ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से दोबारा शुरू हो सकें। यह निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है ताकि जानकारी समय पर हर स्कूल तक पहुंचे और पालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए 1 जून से अवकाश तय किया गया है। यदि तापमान में अत्यधिक वृद्धि हुई तो स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जा सकता है। - अजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें