फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दयालबाग में अवैध रूप से बना फ्लैट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से सोमवार को भरत विहार और दयालबाग में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। भरत विहार में जहां नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए निर्माणों को ढहाया गया वहीं, दयालबाग में अतिक्रमण ढहाने के अलावा एक अवैध रूप से स्टिल्ट पार्किंग की जगह बनाए फ्लैट को सील किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में दो स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। भरत विहार में नाले के ऊपर अवैध रूप से घरों के हिस्से बढ़ा लिए गए थे। निगम के दस्ते ने घरों के बढ़ाए गए हिस्से को ढहाया। लगभग दो घंटे में 10 से अधिक अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाया गया। इसके अलावा दयालबाग में भी निगम की भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए तीन अतिक्रमण ढहाए गए। इसके अलावा शिकायत मिली थी कि निगम के नियमों की अनदेखी कर एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर को स्टिल्ट पार्किंग क्षेत्र की जगह फ्लैट में तब्दील कर दिया गया है। एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस फ्लैट को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें