हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान के तहत आज से चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्यभर के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विद्यार्थी प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और परिसर को हरित बनाए रखने का संकल्प लेंगे। सोमवार से हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों और शिक्षकों को सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।
निदेशालय की ओर से जारी पत्र में लिखे संकल्प में यह भी है कि शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं बल्कि चरित्र-निर्माण, आत्मविकास और समाज-सेवा का साधन बनाया जाए।