फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पढ़ाई के साथ समाजसेवा का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर सरकारी स्कूल में बनेगी एनएसएस यूनिट, कम से कम 50 विद्यार्थियों को किया जाएगा शामिल
विज्ञापन

नंबर गेम-378 सरकारी स्कूल हैं जिले में
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के साथ समाजसेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाया जाएगा। जिले के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की यूनिट गठित की जाएगी। हर स्कूल में कम से कम 50 विद्यार्थियों की यूनिट गठित करने का लक्ष्य रखा गया है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए गए हैं।

जिले में करीब 378 सरकारी स्कूल हैं। इनमें से लगभग 100 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। विभाग की योजना के अनुसार स्कूलों को एनएसएस यूनिट के गठन के लिए निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव भेजना होगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान जागरूकता, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रीय एकता और अन्य सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाएगा। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। कॉलेजों में एनएसएस की गतिविधियां पहले से संचालित हो रही हैं। अब इन्हें स्कूल स्तर तक पहुंचाने से विद्यार्थियों को कम उम्र से ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलेगा। स्कूलों को गतिविधियों के संचालन के लिए स्थानीय संस्थाओं और सीएसआर के माध्यम से सहयोग लेने की अनुमति भी दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, इससे स्कूलों में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें