फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शीतकालीन अवकाश के दौरान छात्रों को दिया जाएगा गृहकार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कार्य कराने में अभिभावक कर सकेंगे मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इस समय छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए विभाग ने एक योजना तैयारी की है। शीतकालीन अवकाश के दौरान बाल वाटिका तीन से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्रों को निपुण हरियाणा मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत गृह कार्य दिया जाएगा। अवकाश के समय अभिभावक गृह कार्य करने में छात्रों की मदद करेंगे।

इस गृहकार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तिगत विकास, ज्ञान और कौशल को बढ़ाना है। इस दौरान विद्यार्थियों को हिंदी और गणित विषयों से संबंधित गतिविधियां दी जाएंगी, जो उनके सीखने और सोचने की क्षमता को बेहतर बनाएंगी। इस गृहकार्य के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन कौशल, लेखन, पढ़ाई और गणना में दक्षता प्राप्त होगी।
विज्ञापन


विभाग द्वारा एक जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस अवकाश के दौरान कक्षा बाल वाटिका-तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए गृहकार्य जाएगा। यह गृहकार्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किया जाना है जिसमें माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के अन्य बड़े सदस्य सक्रिय रूप से शामिल होंगे।

इस गृहकार्य में विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां शामिल है, जैसे कि चर्चा, कहानी सुनाना, प्रस्तुतिकरण और विचार-विमर्श। इसके अतिरिक्त, इस गृहकार्य का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासनात्मक शिक्षा के अवसर प्रदान करना और उन्हें अभ्यास के अधिक अवसर देना भी है।
विज्ञापन


व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षक देंगे बच्चों को निर्देश

इस गृह कार्य को पूरा करने के लिए अभिभावक और शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से शिक्षक छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। शिक्षक एक दिन पहले ही संबंधित कार्य की जानकारी ग्रुप पर साझा करेंगे। इसके अलावा बच्चों द्वारा किए गए कार्य की वीडियो या फोटो शिक्षकों को भेजी जाएगी, ताकि उनकी प्रगति का अवलोकन किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें