फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नकल रहित परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Tue, 19 Aug 2025 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को नकल रहित परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में आयोजित विशेष सत्र के दौरान छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि ईमानदारी और आत्मविश्वास से दी गई परीक्षा ही वास्तविक सफलता की ओर ले जाती है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि किसी भी परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने से केवल नुकसान ही होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्प दिलवाया कि वे न केवल स्वयं नकल से बचेंगे बल्कि अपने साथियों को भी ईमानदारी से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि नकल करने से भ्रष्टाचार और गैर-जिम्मेदारी आती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक सभ्य और आत्मनिर्भर समाज बनाने के लिए युवाओं को मेहनत और अनुशासन पर विश्वास करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें