फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों ने असहयोग आंदोलन पर नाटक प्रस्तुत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन स्कूल में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी पांच में छात्रों ने मंगलवार को असहयोग आंदोलन और अंगदान पर नाटक प्रस्तुत किया। छात्रों के लिए स्कूल में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें उन्हें नाटक, स्किट और संगीत समेत अन्य विधाओं की जानकारी दी गई।
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा में रंगमंच विषय की अनिवार्यता एवं महत्व को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग, डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएट, पंजाब विश्वविद्यालय (चंडीगढ़) के नेतृत्व में फरीदाबाद में 20 से 29 अगस्त तक जिलास्तरीय रंगमंच कार्यशाला हुई। रंगमंच कार्यशाला का मार्गदर्शन पंजाब विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. नवदीप कौर व शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अनशज सिंह एवं एमडीएम अमृता सिंह ने किया। कार्यशाला शिक्षक नवीन मोहम्मद एवं विनय ने बच्चों को 10 दिनों में थिएटर के महत्व से अवगत कराया एवं अभिनय के गुर सिखाए। फरीदाबाद में नाट्य कार्यशाला का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ मुनीश चौधरी ने की। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी पांच की प्रधानाचार्य सीमा भृगु व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी पांच की प्रधानाचार्य ज्योति मंगला ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कल्चरल कॉर्डिनेटर डॉ. अविनाशा शर्मा ने बताया की कार्यशाला में कुल 42 छात्र-छात्राओं को 10 दिनों तक जो भी सिखाया गया, उसकी प्रस्तुति स्कूल प्रांगण में हुई। नाटक में असहयोग आंदोलन व अंगदान समेत अन्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उमेश कुमार सविता, अनीता शर्मा व राजीव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें